मेला रामनगरिया में 30 विभागों के 40 स्टॉलों से मिलेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)कलेक्ट्रेट सभागार में 3 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले श्री रामनगरिया मेले के अंतर्गत लगने वाली विकास प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास प्रदर्शनी में जो भी विभाग अपना स्टॉल लगाएगा, वह बिना पूर्व अनुमति के स्टॉल खाली नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि विकास प्रदर्शनी का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुँचाना है, इसलिए सभी विभाग पूरी गंभीरता से सहभागिता सुनिश्चित करें।
बताया गया कि इस वर्ष विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ मेले के साथ ही 03 जनवरी 2026 को किया जाएगा। प्रदर्शनी में कुल 30 विभागों के 40 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्ध सुविधाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों को दी जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार आदि अधिकारी उप रहे।