मेला रामनगरिया में गैस सिलेंडर में लगी आग, मची भगदड़

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मेला रामनगरिया में अचानक कल्पवासी की झोपड़ी में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गयी| जिससे भगदड़ मच गयी| अन्य लोगों की मदद से आग ससमय बुझा ली गयी| जिससे बड़ा हादसा टल गया|

शहर के पांचालघाट स्थित मेला रामनगरिया में 6 नंबर सीढ़ी गुरुकृपा अन्न क्षेत्र स्थित जनपद शाहजहाँपुर मल्लपुर कांठ निवासी देवीश्री झोपड़ी डालकर कल्पवास कर रहीं है| सोमवार देर शाम वह गैस पर दूध गर्म कर रहीं थी, उसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गयी| जिससे भगदड़ मच गयी| देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गयी| मौके पर मौजूद लोगों नें बालू डालकर आग को बुझाया| जिसके बाद दमकल की टीम भी मौके पर आ गयी| जानकारी मिलने पर दुर्वाशा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज भी तत्काल मौके पर पंहुचे| उन्होंने मामले की जानकारी ली|