मेला दिखाने के बहाने कार में युवती से किया बलात्कार

फर्रुखाबाद: मेला दिखाने के बहाने कार से युवती को लाये आरोपी ने कार सड़क किनारे खड़ी करके उसके साथ बलात्कार किया| युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|
पुराना विधूना आर्य नगर निवासी 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि विधूना के दुर्गा मंदिर में जनपद कन्नौज के छिबरामऊ निवासी सौरभ गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता से मेरी मुलाक़ात हो गयी| उसके साथ फोन पर बातचीत होने लगी| बीते दिन सौरभ का उसके मोबाइल पर फोन आया| उसके कहा रामनगरिया मेला देखने चलते है| वह अपनी सफेद कार से मेला लेकर आया| मेला दिखाने के बाद वह शहर कोतवाली के रेलवे रोड पर फिल्म दिखाने के बहाने लेकर आया|
युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ कार सड़क किनारे खड़ी करके उसके साथ कार के भीतर बलात्कार किया|पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया|