शाहजहाँपुर:यूपी के जनपद शाहजहांपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके चेहरे पर आश्चर्य के साथ मुस्कान आ जाएगी। जी हां क्या आपने कभी किसी शख्स को जेंडर बदलवा कर बच्चे पैदा करने के बारे में सुना है,तो ऐसा ही एक मामला यूपी के शाहजहांपुर में सामने आया है।जिसमे जेंडर बदलवाकर महिला से पुरुष बने शरद सिंह की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। परिवार में 26 साल के बाद किलकारी गूंजने से खुशी का माहौल है। शरद सिंह ने दो वर्ष पूर्व महिला मित्र सविता सिंह से विवाह किया था। वर्ष 2020 से 2022 के मध्य जेंडर बदलने की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी|सरिता से शरद बनने में मेडिकल साइंस की मदद से वर्ष 2022 में उन्होंने हार्मोंस थेरेपी कराई। धीरे-धीरे उनके चेहरे पर दाढ़ी आ गई, आवाज भी पुरुषों की तरह भारी हो गई थी। 2023 में उन्होंने मध्यप्रदेश के इंदौर में सर्जरी कराकर लिंग परिवर्तन करा लिया था।प्रशासन ने उन्हें पुरुष का प्रमाणपत्र भी जारी किया था। इसके बाद सविता सिंह गर्भवती हुईं। शरद ने उनकी प्रेग्नेंसी का वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया था।बीते दिन सविता को प्रसव पीड़ा होने पर बरेली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। यहां उन्होंने ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला इस समय पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है|
मेडिकल साइंस के सहारे पुरुष बन पैदा किया पुत्र-रत्न

