मृतक प्रेमिका के साथ दुष्कर्म में प्रेमी पर केस दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कायमगंज)बीते दिन जिस प्रेमी की बेहरहमी से पिटाई की गयी थी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था| जिसके बाद प्रेमिका की जहर खा लेने से मौत हो गयी थी| पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदगंज निवासी प्रदीप कुमार पुत्र जबाहर लाल ने दर्ज कराये गये केस में कहा है कि वह घर पर नही थे| उसी समय युवक विमलेश पुत्र प्रधान उनके घर में दाखिल हो गया और उनकी पुत्री दिव्याशी के साथ दुष्कर्म किया| इसके बाद उसके साथ मारपीट की|
उसी दौरान प्रदीप की पत्नी उर्मिला पंहुच गयी तो आरोपी मौका देखकर भाग गया| घटना के दौरान भागते हुए ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पीट दिया| वही लोकलाज के भय से उसकी पुत्री ने जहर खा लिया और उसकी सीएचसी ले जाने में मौत हो गयी| मुकदमें की जाँच निरीक्षक राधेश्याम को दी गयी है| जबकि सूत्रों की माने तो युवती की मौत में परिजनों का ही हाथ बताया जा रहा है| फिलाहल पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
कोतवाली के सीयूजी मोबाइल पर उपनिरीक्षक नरसिंह ने बताया की युवती के पिता की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है| युवक अभी भर्ती है| जाँच की जा रही है|