मुसीबत की बाढ़: गंगा खतरे के निशान से 25 सेमी. ऊपर, रामगंगा धड़ाम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा खतरे के निशान से नीचे आनें का नाम नही ले रही हैं| लिहाजा तराई क्षेत्रों में ना घरों में पैर रखने की जगह है और ना खेतों में पर रख पा रहे हैं| लगभग 57 से अधिक सड़के बाढ़ के सैलाब में समा गयीं हैं| मुसीबत की बाढ़ कम होनें का नाम नही ले रही है|
शुक्रवार को शाम 4 बजे पांचाल घाट पुल पर जल स्तर 137.35 दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 25 सेमी. ऊपर है| जबकि सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 137.30 मीटर दर्ज किया गया| वहीं रामगंगा का जल स्तर 136.60 दर्ज किया गया| सुबह 8 बजे रामगंगा 136.65 पर प्रवाहित हो रही थी|