फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गौकशी के आरोपी के पैर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लग गयी| जिससे पुलिस नें उसे गिरफ्तार कर लिया| पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया |घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|
बीते 25 जून 2025 की शाम समेचीपुर चितार शमसाबाद में गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था| पुलिस उनकी तलाश कर रही थी| बीती रात
थानाध्यक्ष कंपिल विश्वनाथ आर्य, स्वाट टीम प्रभारी सचिन चौधरीसर्विलांस प्रभारी दीपक भाटी थाना कम्पिल के बरखेड़ा नगर पुलिया चौराहे पर खड़े थे| उसी दौरान सोतपुर गाँव की तरफ से नहर पटरी पर तेजी से बाइक आती दिखी| जिसे रोंकने का प्रयास किया गया लेकिन वह रुके नही उनकी बाइक स्लीप हो गयी| जिससे एक आरोपी भागा और दूसरे ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी| पुलिस की जबाबी फायरिंग में गौकशी के आरोपी इब्राहीम पुत्र वऊआ बबलू निवासी समेचीपुर चितार शमसाबाद के पैर में गोली लगी| जिससे वह घायल हो गया, पुलिस ने उसे दबोच लिया| पकड़े गये आरोपी नें फरार साथ का
नाम वसीम पुत्र जमालुद्दीन बताया| पुलिस नें घायल आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, एक तमंचे की नाल में फंसा हुआ खाली कारतूस,एक बाइक और 200 रूपये बरामद किये| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि एक आरोपी के पैर में गोली लगी है| उसका इलाज चल रहा है| जबकि एक आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है| 
मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली, एक फरार



