फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) नाले में मिट्टी खोदते समय टीला अचानक धसक गया| जिससे दो बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयीं| जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया| जहाँ एक को मृत घोषित कर दिया गया|परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम तलैया नगला निवासी 14 वर्षीय गुरमिता पुत्री रामसनेही व सुदामा की 12 वर्षीय पुत्री गोल्डी देवी गाँव सदरियापुर के निकट नाले से मिट्टी खोद रही थी| अचानक टीला धस गया,जिससे दोनो दब गयीं, सदरियापुर के ग्रामीणों ने फाबड़े से खोद कर बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से सी एच सी भेजा जहां डा. ने गुरमिता को मृत घोषित कर दिया व घायल गोल्डी देवी को लोहिया रिफर कर दिया| सूचना पर सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्य्याय, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार आदि पुलिस बल के साथ पंहुचे और जाँच की| चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक शिव कुमार नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| 

मिट्टी खोदते समय टीला धंसा, बालिका की मौत, एक गंभीर



