फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई इलाकों में घनी धुंध और कोहरे की चादर देखने को मिली। सुबह लोगों को जनवरी जैसी सर्दी का एहसास हुआ। सुबह होते ही घना कोहरा छा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई और हाईवे पर चलने वाले वाहनों को दिन में भी अपनी हैडलाइट लाइट जलाकर चलना पड़ा। जिससे सुबह के समय कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हुआ। हांलाकि कुछ समय के बाद मौसम सामान्य हो गया और धूप निकल आयी| कम दृश्यता के कारण तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन भी करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा से भी कम की रफ्तार से चलने लगे।
मंगलवार को मार्निंग वाक पर निकले लोगों को दिसंबर और जनवरी जैसा कोहरा छाया दिखा। गर्मी के बीच कोहरे की यह स्थिति लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बन गई है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो दिन में तेज धूप के कारण धरती तेजी से गर्म हो जाती है व वातावरण में नमी बढ़ जाती है। रात के समय जब आसमान साफ रहता है तो धरती अपनी गर्मी तेजी से आसमान की तरफ छोड़ देती है, जिससे सतह के पास की हवा अचानक ठंडी हो जाती है। इस प्रक्रिया को रेडिएशन फाग कहा जाता है। ठंडी हवा नमी को अधिक देर तक रोक नहीं पाती व वह सूक्ष्म जल बूंदों में बदलकर कोहरे का रूप ले लेती है।
मार्च के महीने में जवनरी सा कोहरे देख लोग हैरान



