मार्ग दुर्घटना में पुरोहित की मौत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाइक से आ रहे पुरोहित की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी| शव घर आते ही कोहराम मच गया|
थाना कादरी गेट के गंगा नगर कालोनी के मूल निवासी 40 वर्षीय आदित्य दीक्षित का परिवार वर्तमान में काशीराम कालोनी के व्लाक 62 में रह रहा है| आदित्य दीक्षित नोयडा में रहकर पुरोहित का कार्य करते थे| आदित्य बाइक से आ रहे थे उसी दौरान जनपद एटा के विरुआ में किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी, जिससे आदित्य की मौत हो गयी| सूचना पर परिजनों मेंकोहराम मच गया| परिजन मौके पर पंहुचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लेकर आये| मृतक की पत्नी रिंकी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है|