फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मार्ग दुर्घटना में बाइक सबार डीफार्मा छात्र की मौत हो गयी| जबकि उसका साथी घायल हो गया| उसे उपचार के लिए भर्ती किया गया|
थाना अमृतपुर के ग्राम सुभानपुर किराचन निवासी 22 वर्षीय शीलेश यादव अपने साथी 30 वर्षीय अरजेश यादव पुत्र लालाराम के साथ बाइक से दावत खाने जा रहे थे| थाना मऊदरवाजा के चिलसरा मार्ग पर सरी नगला के निकट मार्ग दुर्घटना में दोनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया गया| चिकित्स नें शीलेश को मृत घोषित कर दिया| मृतक शीलेश डीफार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था| मृतक की माँ तारावती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था|
मार्ग दुर्घटना में डी फार्मा छात्र की मौत, साथी घायल



