फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) विगत दिनों मार्ग दुर्घटना में घायल हुए युवक नें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया | परिजन उसको लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया| थाना अमृतपुर के ग्राम कुम्हारौर निवासी 17 वर्षीय गोविन्द पुत्र राम किशोर मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था, उसका परिजन बरेली के एक निजी अस्पताल में ऊपचार करा रहे थे, जहां उसकी मौत हो गयी, पहले परिजन गोविन्द कों लेकर उसके घर आये और बाद में लोहिया अस्पताल पंहुंचे जहां चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया | मृतक चार बहनो में एकलौता भाई था | मृतक की माँ देवी आदि का रों-रों कर बुरा हाल हो गया | मृतक गोविन्द राजेपुर के एक कालेज में बीएससी का छात्र था |
मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत



