फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मार्ग दुर्घटना में घायल इंटर के छात्र की इलाज के लिये ले जाते समय मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
बीते 8 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनपुर निवासी 17 वर्षीय रंजीत सिंह पुत्र चरन सिंह अपने मौसेरे भाई संजू के साथ भोगांव से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर वापस अपने घर आ रहा था l
उसी दौरान उगरपुर मोड पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए रंजीत की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी l जिससे रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया l राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल रंजीत को लोहिया अस्पताल भेजा| जहां से स्वजन उसे निजी चिकित्सालय ले गए l उपचार हेतु कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गयी l मृतक के भाई अजय सिंह ने पुलिस को तहरीर दी| मृतक दो भाइयों में छोटा था l बड़ा भाई अजय सिंह है l मृतक की दो बहने रागिनी एवं मीना है l मृतक की मां गुड्डी देवी एवं स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है l सूचना पर उप निरीक्षक रमेश सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा|
मार्ग दुर्घटना में घायल इंटर के छात्र नें तोड़ा दम



