मार्ग दुर्घटनाओं में 9 कांवड़िया घायल, एक की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में 9 कावड़िया घायल हो गये, जबकि कावड़िया की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी|
थाना राजेपुर के इटावा-बरेली हाई-वे पर निविया, महमदपुर, गढिया, नासापुल पर हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओ में 16 वर्षीय अंतिम पुत्र ओमकार निवासी बस्ती मोहम्मदी लखीमपुर खीरी, 17 वर्षीय सोमपाल पुत्र रितेश निवासी पल्ला फर्रुखाबाद, 17 वर्षीय कुबेर पुत्र हरीओम, 20 वर्षीय अर्पित पुत्र राकेश निवासी सिंधौली शाहजहाँपुर, 30 वर्षीय द्रगपाल पुत्र भगवान दास निवासी भाऊपुर पितौरा,18 वर्षीय प्रदीप पुत्र सतीश , 17 वर्षीय अर्जुन पुत्र राजीव निवासी नौगाँव अल्लागंज शाहजहाँपुर, 19 वर्षीय सत्यम पुत्र महावीर निवासी नौगांवा शाहजहाँपुर घायल हो गये| सभी घायलों को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ से प्रतीक व सत्यम को रिफर किया| वहीं दूसरी तरफ 45 वर्षीय राकेश जाटव पुत्र राम स्वरूप निवासी चिलसरा शमसाबाद अपने छोटे भाई श्याम बाबू के साथ पांचाल घाट कांवड़ लेकर आये थे, रमन्ना गुलजारबाग के निकट किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे राकेश बुरी तरह से घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|