फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कुख्यात माफिया और कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का गुरु रहे सुभाष ठाकुर को पांच साल बाद बीएचयू अस्पताल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया। ठाकुर, जो खुद को बीमार बताते हुए लंबे समय से इलाज करा रहा था, अब आजीवन कारावास की बाकी सजा जेल में काटेगा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा गठित 12 डॉक्टरों के पैनल ने उसे पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया। सुभाष ठाकुर ने खुद को बीमार साबित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन मेडिकल जांच में उसके दावे खारिज हो गए। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। 
दरअसल, मुंबई में अरुण गवली के गुर्गो ने दाऊद के बहनोई इस्माइल इब्राहिम पारकर की 26 जुलाई 1992 को हत्या कर दी थी। इस हत्या का बदला लेने के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल में 12 सितंबर 1992 को अंधाधुंध फायरिंग करके गवली गिरोह के शूटर शैलेश और दो सिपाहियों की हत्या कर दी गई थी| इस हत्याकांड में सुभाष ठाकुर का नाम मुख्य रूप से था। तभी से सुभाष मुंबई के जरायम की दुनिया में चर्चित हो गया| हत्या, हत्या के प्रयास और टाडा एक्ट के एक मामले में मुंबई अदालत ने सुभाष ठाकुर 
को वर्ष 2000 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी| फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में वर्ष 2019 में सुभाष ठाकुर ने गुर्दे, पेट और आंख की गंभीर बीमारियों से खुद को पीड़ित बताया था और तभी से बीएचयू के अस्पताल में भर्ती था| लेकिन सुभाष ठाकुर के लंबे समय से अस्पताल में भर्ती होने के मामले को डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने गंभीरता से लिया और इसके बाद वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहत अग्रवाल ने बीएचयू के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पैनल को गठित कराकर सुभाष के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया| जिसमें 
उसे पूरी तरह से स्वस्थ बताया गया और अब सुभाष ठाकुर को सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया|
सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ के जेलर नें जेएनआई को बताया कि सुभाष ठाकुर को मंगलवार सुबह पुलिस नें सेंट्रल जेल में दाखिल कर दिया गया|
साल 2008 में आगरा जेल से सेंन्ट्रल जेल फतेहगढ़ पंहुचा था माफिया
माफिया सुभाष ठाकुर को साल 2008 में आगरा सेंट्रल जेल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था| 
जहाँ वह 2017 तक बंद रहा| उसके बाद उसे सुरक्षा कारण से 7 मई 2017 को सेन्ट्रल जेल मुम्बई शिफ्ट किया गया था | बाद में 11 जून 20 17 को उसकी जेल में फिर वापसी हो गयी थी| उसके बाद 2019 से सुभाष ठाकुर को इलाज के लिए बीएचयू भेजा गया| जहाँ वह अपना कथित इलाज करा रहा था| मंगलवार सुबह उसको सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ फिर शिफ्ट किया गया|
माफिया सुभाष ठाकुर की 5 साल बाद सेन्ट्रल जेल वापसी



