माफिया अनुपम को मिली आजीवन कारावास, अब गवाह को दी गयी धमकी, मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माफिया अनुपम दुबे को आजीवन कारावास की सजा ठेकेदार शमीम की हत्या में मिली है| उसके बाद मुकदमें में गवाह को धमकी मिल रहीं है| लिहाजा गवाह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गयी है|
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी फजल मंसूरी नें कोतवाली पुलिस को 27 अगस्त को तहरीर दी| जिसमे कहा कि वह मोहल्ला कसरटटा निवासी माफिया अनुपम दुबे को शमीम हत्याकांड में आजीवन कारावास हुआ है| घटना में वह गवाह है| फजल ने कहा की अनुपम के सहयोगी द्वारा सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट डाली जा रही है| पोस्ट में ही धमकी दी जा रही है| एक भक्त भोलेनाथ की आईसे पोस्ट किया गया है| जिसमें कहा गया है कि यदि पिता की हत्या का बदला लेना अपराध है तो यह अपराध हम करते रहेंगे| प्रमोद मिश्रा के नाम से बनी आईडी से पोस्ट किया गया कि कल जो लोग डा. अनुपम दुबे की चौखट पर नाक रगड़ते थे, आज वह लिख रहे कि न्याय व्यवस्था की जीत हुई| इसके साथ ही मीनाक्षी दुबे के नाम से बनी आईडी सहित अन्य कई आईडी से पोस्ट का जिक्र एफआईआर में किया है| विवेचना सरह चौकी प्रभारी को दी गयी है| कोतवाल रणविजय सिंह नें बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है|