महिला सिपाही ने उत्पीड़न का आरोप लगा खाया जहर!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीते तकरीबन आठ वर्ष से जनपद में तैंनात महिला सिपाही ने नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया| जिसे बीती रात लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| उसने पुलिस अधिकारीयों पर उत्पीडन के आरोप लगायें है| लेकिन अस्पताल में मेडिकल के दौरान जहर की पुष्टि नही हुई|
कोतवाली फ़तेहगढ़ के कुटरा कालोनी निवासी नीरू यादव पुत्री सुरेश यादव की वर्ष 2011 को जनपद में तैंनाती की गयी थी| वह वर्तमान में वह फर्रुखाबाद कोतवाली में तैंनात थी| उसे फिलहाल मेला रामनगरिया में सम्बद्ध किया गया था| बीते दिन डायल 100 के आपरेशन कबच में नीरू की एसपी संतोष मिश्रा के द्वारा तैनाती कर दी थी| सूत्रों के अनुसार बीती देर रात उसे कोई नशीला पदार्थ खा लिया| जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गयी|
देर रात लगभग 1:33 बजे उसके भाई शिवम यादव ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| महिला सिपाही नीरू यादव ने डायल 100 प्रभारी अतुल कुमार पर उत्पीडन का आरोप लगाया| लेकिन मेडिकल में जहरीले पदार्थ की पुष्टि नही हुई| लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार के उत्पीडन करने से साफ इंकार किया है| पता चला है कि नीरू को पुन: कोतवाली से अटैच कर दिया गया है|