फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मायके में दिये हुए अपने 26 लाख रूपये का तगादा करनें आयी महिला नें कैरोसीन डालकर हाई-प्रोफाइल ड्रामा किया| मौके पर मौजूद लोगों नें महिला को पकड़ लिया| महिला नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
जनपद कानपुर के कौशलपुर निवासी भावना राजानी पत्नी संतोष कुमार नें रविवार को दोपहर शहर के मोहल्ला पक्का पुल निवासी अपने भाई किशन लाल श्यामबानी पुत्र मन्नू मल श्याम बानी के घर आकर हंगामा शुरू किया| उसके साथ उनके कुछ परिजन भी थे| उन्होंने उसे बचाने का प्रयास नही किया| मोहल्ले के लोगों नें उसे पकड़ लिया|
भावना नें आरोप लगाया कि भाई किशन लाल श्यामबानी को वर्ष 2013 से लेकर 2018 तक कुल 26 लाख रूपये दे दिये| लेकिन किशन लाल उन्हें वापस नही दे रहा है| काफी प्रयास किया लेकिन वह पैसे लौटानें को राजी नही है| घटना की जानकारी होनें पर कादरी गेट चौकी इंचार्ज अवधेश अवस्थी आदि मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| इसके बाद महिलाओं नें चौकी आकर भी जमकर हंगामा कर पैसा वापस दिलानें की मांग की| भावना राजानी नें पुलिस को तहरीर दी| चौकी इंचार्ज नें बताया कि तहरीर मिल गयी है| जाँच की जा रही है|




