फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म के बाद वीडियों बनाकर महिला को वीडियो वायरल करनें की धमकी के बाद बार-बार दुष्कर्म करनें के मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है|
कोतवाली कायमगंज के एक ग्राम निवासी पीड़ाता नें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्क के न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया| जिसमे आरोप लगाया कि ग्राम नरसिंहपुर कायमगंज निवासी विनोद सक्सेना पुत्र दिनेश चंद उर्फ भूरे नें नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया| उसका भी वीडियो बना लिया| अभियुक्त विनोद वीडियो वायरल करनें की लगातार धमकी दे रहा है| बीते 7 सितंबर 2024 को घर पर अकेली थी| उसी दौरान फिर आरोपी घर पर आया और वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर जबरन पीड़िता को पकड़ लिया और तमंचे के बल पर गिराकर बलात्कार किया| परिजनों और मोहल्ले के लोगों के मौके पर आ जानें पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया| थाना पुलिस व पुलिस अधीक्षक से शिकायत की| लेकिन कार्यवाही नही हुई| जिसके बाद पीड़िता नें न्यायालय का दरवाजा खटखटाया| मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्क नें सुनवाई के बाद कोतवाली कायमगंज के प्रभारी निरीक्षक को आदेश दिये कि मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन दिन के भीतर न्यायालय को अवगत करायें|
महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करनें में दर्ज होगा मुकदमा



