महिला को अश्लील वीडियो कॉलिंग में डिप्टी कमिश्नर निलंबित

अयोध्या: महिला से अश्लील वीडियो कॉलिंग के मामले में डिप्टी कमिश्नर आबकारी अयोध्या एसपी निलंबित कर दिए गए हैं। उन्हें आबकारी आयुक्त, प्रयागराज से सम्बद्ध कर दिया गया है। ए प्रमुख सचिव आबकारी संजय भूसरेड्डी ने ये आदेश जारी किया है। उनकी जगह आबकारी उपआयुक्त बस्ती, पीसी पाल को डिप्टी कमिश्नर अयोध्या का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
बता दें कि अयोध्या के आबकारी उपायुक्त एसपी राव का महिला से अश्लील बाते करते हुए 17 जनवरी को एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में महिला ने अपनी फोटो ब्लर कर व आवाज को म्यूट कर किया हुआ था। वहीं दूसरी ओर आबकारी उपायुक्त महिला से अश्लील चैटिंग कर रहे हैं। महिला ने नौकरी का झांसा देकर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन पर यौन शोषण का भी आरोप लगाया गया है।
महिला ने थाना कैंट में मुकदमा दर्ज करवाया है। आबकारी उपायुक्त एसपी राव के विरुद्ध अश्लीलता व आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला ने उपायुक्त पर गंभीर आरोप लगाया, कहा आबकारी उपायुक्त ने अपने घर पर बुलाकर नौकरी दिलवाने के नाम पर अश्लीलता की। महिला ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर महिला से यौन शोषण का भी आरोप।