महिला का अश्लील वीडियो बनाकर किया शारीरिक शोषण, एफआईआर दर्ज

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर वायरल करनें की धमकी देकर शारीरिक शोषण करनें में मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला पलरिया निवासी पंकज श्रीवास्तव के ऊपर एक महिला नें एफआईआर दर्ज करायी है| जिसमे कहा है कि पंकज श्रीवास्तव के मकान में महिला किराये पर रह रही थी| महिला का आरोप है कि उसका मकान मालिक पंकज नें नहाते हुए वीडियो बना लिया| जिसके बाद उसको वायरल करनें की धमकी देकर उसका शोषण किया| 26 दिसंबर 2024 को मारपीट कर घर से निकाल दिया|महिला नें आरोपी पंकज से जान-माल का खतरा बताया है| मुकदमें की विवेचना अवर निरीक्षक विजय कुमार को दी गयी है|