महिला और उसके दोस्त को गोली मारकर खुद को भी गोली मारी

GOLIनई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में सिरीफोर्ट के पास एक महिला और उसके पुरूष मित्र को एक व्यक्ति ने रूप से गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि महिला और उसके दोस्त को घायल करने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। ये घटना शनिवार रात करीब पौने दस बजे घटी। तीनों को एम्स ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करने वाले काजल और जतिन सरकार एक पार्क के बाहर बातें कर रहे थे, तभी आरोपी राजेंद्र उनके पास पहुंचा और वह उनसे बहस करने लगा। बाद में उसने दोनों पर गोली चला दी। आरोपी सीआईएसएफ कांस्टेबल का बेटा है और उसने अपने पिता के पिस्तौल से दोनों पर गोलियां चलाईं।

पुलिस के अनुसार जतिन अपने दोस्त आलोक को लेकर महिला से मिलने गया था। आलोक घटनास्थल से भाग गया और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच चल रही है। जतिन और काजल को पेट और छाती में गोलियां लगी हैं जबकि आरोपी ने खुद को सिर में गोली मारी।