नई दिल्ली:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का 28 जनवरी की सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया|डीजीसीए के अनुसार हादसा सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर हुआ जब अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया|विमान में अजित के साथ दो कर्मचारी और दो पायलट भी सवार थे|उनकी भी इस हादसे में मौत हो गई|विमान हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घटना की पूरी जांच की जा रही है।अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान ही प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में भयंकर आग लग गई। आग की लपटों के बीच विमान से धुएं का गुबार उठने लगा।नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अनुसार प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अलावा उनके पीएसओ, अटेंडेंट समेत दो क्रू सदस्यों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी प्राइवेट चार्टर प्लेन में सवार थे।


महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगो का विमान हादसे में निधन

