फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महंत पर तमंचा तानकर रंगदारी मांगने में पुलिस नें एक को तमंचा सहित व दूसरे को शांति भंग में गिरफ्तार किया है| पुलिस पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवाली के ठंडी सड़क निवासी महंत राम प्रकाश मिश्रा नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि बीते 8 दिन पूर्व अभिनव शुक्ला पुत्र प्रशांत शुक्ला निवासी चौक व सेनापति निवासी रोहन वाजपेयी पुत्र सुशील वाजपेयी आये और तमंचा तानकर रंगदारी मांगनें लगे| मामले में पुलिस ने रोहन को शांति भंग व प्रशांत शुक्ला को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है | 

महंत पर तमंचा तानकर रंगदारी मांगने में दो गिरफ्तार



