मर्यादा पुरुषोत्तम की बारात में अमर्यादित झांकियों पर खड़े हुए सबाल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भगवान श्रीराम जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, उनकी बरात में निकाली गयी फ़िल्मी गानों की झांकियों नें मर्यादा को तार-तार कर दिया| मामले का सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध हो रहा है| आयोजक अब बगलें झांक रहें हैं और एक दूसरे के पाले में गेंद फेंक खुद को सुरक्षित करने में लग गये हैं|
दरअसल बीती रात शहर के सरस्वती भवन से भगवान श्रीराम की बरात श्रीराम लीला मंडल की तरफ से निकाली गयी थी| जिसमे कुल 42 नयनाभिराम झांकियों को शामिल किया गया था| शोभायात्रा में महर्षि विश्वामित्र, सरस्वती,तिरुपत काली, भगवान शंकर, राधाकृष्ण, हनुमान जी, राममन्दिर अयोध्या, नरसिंह-प्रहलाद, शिव-नंदी, दुर्गा माता, हनुमान

जी, प्रेमानंद महाराज, गुरु वशिष्ठ, कौशल्य के राम, राम-लक्ष्मण-भरत शत्रुघन, बद्री नाथ, शबरी राम मिलन आदि झांकिया शामिल थीं| लेकिन कुछ फ़िल्मी गानों पर झांकियों को भी सड़क पर उतारा गया| जिसमे क्रांति फिल्म का गाना चना जोर गरम की झांकी, इसके साथ ही एक बदमाश की झांकी जो बोतल से शराब पीते हुए दर्शाया गया| जिसमे वह शराब की बोतल से शराब पीने का अभियान कर रहा है, एक युवक गिलास में प्रतीकात्मक शराब पीता नजर आ रहा है| इस तरह की झांकियों को निकलते ही विरोध शुरू हो गया| हिन्दू महासभा नें फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर कार्यवाही की मांग की है| हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, बीजेपी नेता गौरव कटियार सहित कई लोगों नें वीडियो पोस्ट कर आपत्ति दर्ज करायी है| जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की है|
श्रीराम लीला मंडल के अध्यक्ष लाल जी टंडन को मामले की जानकारी के लिए कई फोन किये लेकिन उनका फोन नही उठा| मंडल के मंत्री दीपक सक्सेना नें कई फोन के बाद फोन उठाया, उन्होंने बताया कि उन्हें इन झांकियों की कोई जानकारी नही है| जब सबाल किया कि कमेटी की जिमेम्दारी क्या है? तो उन्होंने कहा कि कमेटी के लोगों को केबल तमगा चाहिए| वह इस सम्बन्ध में बात करेंगे|