फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को मिशन शक्ति के पांचवे के तहत छात्रा मनाली पाठक को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया| मनाली ने फरियादियों की समस्याओं सुना और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये|
विकास खंड राजेपुर के गंगापार महात्मा गाँधी इंटर कालेज राजेपुर की कक्षा 10 की छात्रा कु. मनाली पाठक पुत्री मनोज पाठक निवासी ग्राम इमादपुर सोमवंशी को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया।
कु. मनाली पाठक द्वारा जनता दर्शन में आई समस्याओं को सुना गया व
उनके समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये व जिलाधिकारी कोर्ट में आये हुये वादों की सुनवाई भी की कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भी की गयी।
मनाली पाठक द्वारा राष्ट्रीय ज्ञान परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है व राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा भी उत्तीर्ण की गई है।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी आदि रहे |
‘मनाली पाठक’ बनी एक दिन की जिलाधिकारी



