फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस पार्टी मनरेगा की जगह जी राम जी लागू करने के विरुद्ध अभियान शुरू करेगी। इसके लिए जनपद में जिला कोआर्डिनेटर मनोनीत किया गया है|
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जिले में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ का नेतृत्व करनें के लिए अशोक कुमार सिंह चौहान को मनोनित किया है| अशोक कुमार विकास खंड राजेपुर के ग्राम चौरा के निवासी है और जिला कमेटी में उपाध्यक्ष हैं| जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने बताया की अभी जिले में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ को लेकर तिथि नही आई है| अभी जिला में कोआर्डिनेटर मनोनीत किया गया है| 
‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी कांग्रेस, जिला में कोआर्डिनेटर मनोनीत



