मछुआ समुदाय का दुर्घटना बीमा करानें की नसीहत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)सभापति उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड वीरू साहनी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन निरीक्षण भवन में किया गया| उन्होंने बैठक में निर्देश दिये कि मछुआ समुदाय का दुर्घटना बीमा करायें|
सभापति से हुसैनपुर नोखड़ा कमालगंज के समिति के प्रतिनिधि ने शिकायत की कि उनके तालाब में पानी कम है, ग्राम सभा बिजोरी कायमगंज के पटटाधारक ने शिकायत की कि वहां पर उसके पटटे पर अवैध कब्जा किया हुआ है| सभापति ने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये| उन्होंने निर्देश दिए कैंप लगाये, लोगों को जागरूक करें| मछुआ समुदाय के लोगों के बीमा कराए एनएफडीपी पोर्टल पर उनका पंजीकरण कराए, केसीसी बनवाने के लिए प्रेरित करें|
जनपद में 11 समितियां है, फर्रुखाबाद में गंगा नदी की लंबाई 105 किलोमीटर है, उन्होंने नवीन समिति बनाने के लिए निर्देश दिये| कंपनी की बनाई हुई नाव की गुणवत्ता खराब निकालने के कारण उन्होंने कहा कि लाभार्थी स्वयं नाव बनाये | सब्सिडी उनके खाते में स्थानांतरित की जायेगी, समिति नियमों के अनुसार ही बनाएं| उन्होंने कहा ग्राम सभा के एक हेक्टेयर के तालाब पर 1,60,000 रुपए का लोन मिलने का नियम है, एक समिति में 30 लोग हो सकते हैं| एक प्रतिनिधि ने शिकायत की कि उसने आवेदन किया परंतु उसका केसीसी नहीं बना इस पर सभापति ने एलडीएम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये| माह में न्यूनतम दो बार कैंप लगाने के निर्देश दिये| कायमगंज के तीन तालाब हैं, इनकी नीलामी नहीं हो सकी है| नगला हूसा अमृतपुर के सौरभ मिश्रा ने पटटा किये हुए, तालाब पर अवैध कब्जा कर रखा है, सभापति ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये| फर्रुखाबाद सदर क्षेत्र में पटटेदार के तालाब के सही सीमांकन की शिकायत आने पर उन्होंने उचित सीमांकन के निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि सब तालाबों की 100 प्रतिशत नीलामी करानें के निर्देश दिये है| समीक्षा बैठक में एसडीएम सदर न्यायिक रविन्द्र कुमार रहे|