फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) : थाना क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर तराई निवासी पृथ्वीराज जाटव के मकान का छज्जा गिरने से उसके बेटे 12 वर्षीय अभिषेक की मौत हो गयी|
गांव रसीदपुर तराई निवासी पृथ्वीराज जाटव की पत्नी बृजेश कुमारी बुधवार रात घर में बने बरामदे के छज्जे के नीचे चूल्हे पर खाना बना रही थीं। तभी अचानक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया| जिसमे उसका बेटा 12 वर्षीय बेटे अभिषेक दब गया| परिजन उसे तत्काल लेकर सीएचसी पंहुचे| उसे भर्ती किया गया| हालत बिगड़ने पर उसे फर्रुखाबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती भर्ती किया गया| जंहा उसकी मौत हो गयी| क्षेत्रीय लेखपाल रवींद्र सगर ने पहुंचकर जांच की।
अभिषेक कस्बे के प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था।एसडीएम बीडी वर्मा ने बताया कि मकान बहुत पुराना था । उसे खाली करने को कई बार कहा गया था । मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।



