फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री व आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार के घर पंहुच जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह नें सांत्वना दी|
फतेहगढ़ के राजा का नगला रम्पुरा निवासी विमल कटियार की माँ रेशम देवी कटियार का निधन हो गया था| जनपद आगमन पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, सचिन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, दिनेश कटियार, पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता आदि के साथ पंहुचे| मंत्री नें पूर्व महामंत्री विमल कटियार व उनके परिजनों को सांत्वना दी| मंत्री नें कहा कि दुःख की घड़ी में पार्टी की संवेदना उनके साथ है| 

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह नें पूर्व महामंत्री के घर पंहुच दी सांत्वना



