मंच पर रार के साथ भाकियू का धरना 14 वें दिन समाप्त

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:भारतीय किसान यूनियन का धरना आखिर 14 दिन बाद समाप्त हो गया| धरना समाप्ति के दौरान मंच पर विवाद के हालात बन गये| तीन चरणों में अधिकारियों से वार्ता की| इसके बाद सभी मांगों को मान लेनें के बाद धरना समाप्त हो गया|
भाकियू का बीते 14 फरवरी से कलेक्ट्रेट में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा था| जिसमे बुधवार को महा पंचायत का आयोजन किया| जिसमे अधिकारियों से तीन चरणों में वार्ता की| इस दौरान भाकियू नेताओं ने कार्यालयों में तालाबंदी और प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी| तीसरे चरण में हुई वार्ता के बाद कई मांगों पर सहमती बन गया|
जिस समय मैंनपूरी जिलाध्यक्ष तिलक सिंह मंच से अधिकारियों से हुई वार्ता के विषय में पदाधिकारियों को माइक से बता रहे थे तभी बहोरा निवासी कार्यकर्ता नरोत्तम ने माइक से कुछ कहना चाहा तो मैनपुरी जिलाध्यक्ष भडक गये|उन्होंने नरोत्तम की जमकर क्लास लगा दी|उसी दौरान ग्राम बहोरा की ही महिला विमला देवी पत्नी जमुनाधार को भूमिहिन बना देनें के मामले को उठाया गया|जिस पर आठ दिनों का समय जिला प्रशासन को भूमि पर कब्जा कराने के लिए दिए गये है| जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य ने बताया कि धरना फ़िलहाल समाप्त कर दिया गया है| जिला प्रशासन ने सभी मांगे मान ली है|इस दौरान प्रभा कान्त मिश्रा,अफरोज मंसूरी,मुकेश शर्मा,रामसेवक,हरीओम अग्निहोत्री आदि रहे|