भोजपुर विधायक के कार सबार पुत्र-पुत्रबधु सहित आधा दर्जन मार्ग दुर्घटना में चुटहिल, कार खड्ड में पलटी

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) भाजपा के भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर का परिवार तीर्थ यात्रा पर जा रहा था इस दौरान इटावा बरेली हाईवे पर उनकी कर की भिड़ंत सामने से आ रही दूसरी कर से हो गई जिससे दोनों करें अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर खाद्य में जाकर पलट गई, कर पलटने से विधायक के कर सवार पुत्र पुत्रवधू चालक सामान्य परिजनों सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए| गलीमत रही की किसी को कोई खास चोट नहीं आयी और उन्हें दूसरे वाहन से

वापस भेज दिया गया| कोतवाली फतेहगढ़ के जेएनबी रोड़ निवासी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के पुत्र अजय राठौर, पुत्रबधु दीक्षा, पौत्री शशि, स्वाति व पौत्र अयांक के साथ कार से कैंची धाम जा रहे थे, कार उनका चालक नवादा निवासी केपी चला रहा था, साथ में विधायक का एक सरकारी गनर भी था, उनकी कार जब थाना राजेपुर के ग्राम उजरामऊ के निकट नयागांव के पास से गुजरी तो एक कार चालक नें अचानक सामने से कार मोड़ दी, जिससे दोनों कारों में भिड़ंत हो गयी, दोनों कारें अनियंत्रित होकर खड्डा में जाकर पलट गयी, जिससे कार सबार सभी लोग कार मेंफंस गये, मौके पर ग्रामीणों की मदद से कार से विधायक के परिवार को सकुशल निकाला गया, उसके बाद पुलिस नें दोनों कारों को सीधा कराया| विधायक के परिजनों को कोई खास चोट नहीं आयी, लगभग सभी थोड़ा बहुत चुटहिल हुए| सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे| पुलिस नें ग्रामीणों की मदद से कारो को सीधा किया, विधायक के परिवार को दूसरी कार सेघर भेजा गया | दूसरी कार सबार कार छोड़कर फरार हो गये|