भूसे की तरह भैस लादकर जा रही पिकअप पकड़ी

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) भूसे की तरफ पिकअप में भरकर जा रही पांच भैसों को पुलिस नें पकड़ा है| इसके साथ ही पिकअप चालक को भी पुलिस नें हिरासत में लिया है|
मोहम्मदाबाद के ग्राम सिरोली से पांच भैसों को भूसे की तरफ पिकअप में भरकर बरेली जा रही थी| गौ- रक्षक सेवा मंच के अभय कुमार ने शक होनें पर पिकअप को रोंक लिया| जिससे उसमे पांच भैसें भूसे की तरफ भरी हुई थी| पकड़े गये पिकअप चालक चालक शकील पुत्र खुदा बक्स नें बताया कि वह भैसों को बरेली लादकर ले जा रहा था| मामले में अभय कुमार ने तहरीर दी| राजेपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि पिकअप में पांच भैंस को पकड़ा गया है| जांच कर कार्रवाई की जायेगी|