भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के कई नेता शामिल, मिली जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नें संगठन विस्तार किया| जिसमे कई पुराने कांग्रेसियों को जगह दी गयी है| सभी को संगठन मजबूत करनें की सलाह दी गयी है|
दरअसल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, कांग्रेस नेता संतोष गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. पीएन सक्सेना, काग्रेस नेता डालचन्द्र कठेरिया के साथ ही विक्की सारस्वत, कांग्रेस नेता शिवाशीष, विनोद सविता सहित लगभग 30 शामिल हुए| सभी को संगठन को मजबूत करनें की जिम्मेदारी दी गयी| प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि संगठन व्यापारियों की लड़ाई लड़ेगा| संगठन में शामिल अधिकतर पूर्व में कंछल गुट में रहे हैं| जिसमे प्रदेश अध्यक्ष ने राजीव अग्रवाल को प्रदेश मंत्री, पुन्नी शुक्ला को नगर मंत्री, सुजाता सिंह को जिला महामंत्री महिला, निर्मला राजपूत को नगर मंत्री महिला, कारण पटेल को नगर कोषाध्यक्ष बनाया गया है| जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता आदि रहे |
Kashvi Aesthetics Farrukhabad