फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजयुमों नेताओं नें जमकर नारेबाजी की|
भाजपा के फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित के नेतृत्व में आवास विकास तिराहा लोहिया मूर्ति के सामने राहुल गाँधी का पुतला फूंका| कार्यकर्ताओं नें प्ले कार्ड लेकर प्रदर्शन भी किया| प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अभिषेक जोशी नें बताया कि कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश को अपनी जागीर समझती है और राहुल, सोनिया गांधी देश की संपत्ति को अपनी मानते हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी कोर्ट में तलब किए जा चुके हैं। कहा कि जनता को इनकी काली करतूतों का पता चलना चाहिए। 
कांग्रेस कार्यालय के सामने फूंका जाना था पुतला
दरअसल कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजयुमों को राहुल गाँधी का पुतला फूंकना था| लेकिन खाना पूर्ति के चलते पुतला आवास विकास तिराहे पर लोहिया प्रतिमा के सामने फूंका गया| जो चर्चा का विषय बना है| 
एक दर्जन भाजयुमों नेताओं नें फूंका पुतला
राहुल गाँधी का पुतला फूंकनें केबल एक दर्जन भाजयुमों कार्यकर्ता पंहुचे| मीडिया के सबाल पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अभिषेक जोशी ने बताया कि पुतला दहन का कार्यक्रम दो घंटे पहले मिला| लिहाजा दो घंटे में जितने कार्यकर्ताओं की व्यवस्था हो पायी वह बुला लिये गये |
एक राष्ट एक चुनाव को लेकर की बैठक
भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक जोशी नें कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय पर एक राष्ट एक चुनाव को लेकर बैठक की| आगामी जिले में होनें वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी| कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री विक्रात तिवारी नें कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलानें के लिए कहा| जिले के 7 व्लाकों और 18 मंडलो के संयोजक तय किये गये| इस दौरान जिला मंत्री अंकित गुप्ता, हिमांशु खटिक,प्रतीक दुबे, रोहित शर्मा, पवन मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी,सिदांत सिंह आदि रहे| 
भाजयुमों नें ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में फूंका राहुल गांधी का पुतला



