भाजपा-शिवसेना की दोस्ती के लिए बीच में आया संघ!

mohan-bhagwat_17_11_2014मुंबई: महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की दोस्ती फिर से गांठने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस कोशिश कर रहा है। खबर है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ ही सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने बीते दस दिनों में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से कई बार बात की है।

जानकारों का मानना है कि यदि संघ उद्धव को भाजपा से गठबंधन करने के लिए मना लेते है तो भाजपा का कोई नेता इनकार नहीं कर पाएगा। हालांकि इस बारे में भाजपा की ओर से आखिरी फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ही करेंगे।

हाल के दिनों में भाजपा और शिवसेना की ओर से आए बयानों से भी बात बनने के संकेत मिले हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि शिवसेना के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।

वहीं केंद्र में मंत्री शिवसेना सांसद अनंत गीते ने कहा था कि उनकी पार्टी केंद्र में भाजपा के साथ बनी रहेगी।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]