भाजपा के सदस्यता अभियान में प्रो0 जितेन्द्र व वीरेन्द्र कटियार को श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत नवभारत सभाभवन में आयोजित की गयी बैठक में भाजपा के दिवंगत प्रो0 जितेन्द्र सिंह, भाजपा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके वीरेन्द्र कटियार एवं भाजपा की जिला मंत्री रहीं श्रीमती राममुखी चतुर्वेदी के पति को भावभीनी श्रद्धांजलि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीं।

विदित हो कि बीती 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। जिसकी फर्रुखाबाद में पहले दिन भाजपा की बैठक में सदस्यता को लेकर योजना को अंतिम रूप दिया गया। जिला सदस्यता प्रमुख प्रदीप सक्सेना ने बैठक में बताया कि सन 2009 में हुई सदस्यता के 20 प्रतिशत नये लोगों को इस बार भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में जुटने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि हर मोहल्ले में हर बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान को ले जाना है। सन 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देश में भाजपा की सरकार बनना तय है। ऐसे फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराना है।
भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शाक्य ने कहा कि हम सबको हर गांव में जाकर सदस्यता में लगना है। ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने की आवश्यकता है। प्रदेश ग्राम सभा में सदस्यता के लिए सघन अभियान चलाने की जरूरत है।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह पाल, दिनेश कटियार, सत्यपाल सिंह, वीरेन्द्र वर्मा, अमर सिंह खटिक आदि ने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता भूदेव राजपूत ने की। बैठक में डी एस राठौर, प्रमोद झा, ज्ञानेश गौड़, अटल कटियार, विनीत भारद्धाज, रामभरोसे चक, रनबीर सिंह, संजय कमल, चित्रा अग्निहोत्री, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।