भाकियू टिकैत गुट नें निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

फर्रुखाबाद:भारतीय किसान यूनियन के टिकैत गुट ने बुधवार को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में जिले भर ट्रैक्टर शामिल हुए। जिसमे किसानों के महत्वपूर्ण मांगे रखी गयीं| पुलिस नें यात्रा को कलेक्ट्रेट जानें से रोंक दिया और आलू मंडी में भाकियू नेताओं नें नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा |
भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर इटावा-बरेली हाई-वे पर ग्राम बाहिदपुर टोल प्लाजा के निकट एकत्रित हुए| उसके बाद ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुई| भारी पुलिस बल लगाया गया था| यात्रा को पुलिस नें कलेक्ट्रेट जाने से रोंक दिया और सातनपुर आलू मंडी में लेकर आये| जहाँ भाकियू नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर अपनी बात रखी| जिलाध्यक्ष अजय कटियार नें ट्रैक्टर को दस वर्ष वाले नियम से बाहर करने, बाढ़ से प्रभावित किसानों की समस्याओं, जिले में तटबंध बनाने, हाई-वे निर्माण के लिए अधिग्रहित की जा रही किसानों की जमीन का सर्किल रेट के हिसाब से भुगतान की मांग रखी| इसके बाद जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा| प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, मंडल सचिव अफरोज मंसूरी, महासचिव संजय सिंह, जिला सचिव संजय यादव, सतीश कठेरिया, अनीश सिंह, मुकेश शर्मा आदि रहे|