भाई की शादी में लिए आतिशबाजी लेनें जा रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चचेरे भाई की शादी के लिए आतिशबाजी खरीदने जा रहे युवक को किसी अज्ञात वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना अमृतपुर के ग्राम कोटियापुर निवासी 19 वर्षीय मोहन पुत्र सर्वेश के चचेरे भाई शनि का 5 जून को विवाह था| शनि की शादी के लिए आतिशबाजी लेनें के लिए मोहन उसके साथ बाइक से फर्रुखाबाद जा रहा थ| उसी दौरान इटाव-बरेली हाई-वे पर पुल के निकट थाना कादरी गेट क्षेत्र के तहत किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गय| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक मोहन की माँ ममता देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad