भगवान शिव की बरात, जमकर थिरके भूत- पिशाच

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकली। बरात में शामिल भगवान शिव सहित अन्य मनमोहक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बरात देखने के लिए मुख्यमार्गों व दुकानों के बाहर भीड़ लगी रही। बैंडबाजों पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग जमकर थिरके।
श्री मधु रामलीला मंडल बीबीगंज की ओर से ठंडी सड़क से शिव बरात शुरू हुई। भाजपा नेता व मंडल के संरक्षक सचिन यादव नें आरती उतारकर बरात शुरूआत की। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। उसके पीछे चल रहे डीजे पर युवा थिरक रहे थे। काली जी का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। भूत- पिशाच भी नाचते गाते चल रहे थे। बरात में हनुमान जी, दुर्गा मां, काली मां,सरस्वती माँ, खाटू श्याम समेत 27 झांकियां शामिल थी। सबसे पीछे दूल्हा बने शिवशंकर की झांकी थी। दुकानदारों ने खेल खिलौने की दुकान भी फुटपाथों पर सजा रखी थीं। सुरक्षा के लिए पुलिसबल भी बरात के साथ चल रहा था बरात रेलवे रोड, चौक आदि मुख्यमार्गों से होते हुए बीबीगंज स्थित लीला स्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान अध्यक्ष मनमोहन मिश्रा, कुंबर सिंह शाक्य, विम्मी अग्निहोत्री, ओम प्रकाश शाक्य, आनन्द मौर्य, बारात संयोजक मंजुल मिश्रा, संजीब अग्निहोत्री, मयंक सिंह, महावीर शाक्य, हरी किशन (नारद), जीतू तिवारी आदि रहे|