फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में अपराधियों के हौसले अभी भी बुलंद है| जिसकी नमूना तब देखने को मिला जब पेट्रोल पम्प मैनेजर के घर में घुसकर दिनदहाड़े नकदी लूट ली और आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गये| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और सर्विलांस टीम नें मौके पर जाकर पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी मो० जकी शम्सी लाल दरवाजे रोडबेड बस अड्डे के सामने अपने भाई नाजीम शम्सी के पेट्रोल पम्प पर मैंनेजर है| जकी नें बताया कि वह दोपहर लगभग दो बजे अपने घर पंहुचे| मुख्य दरवाजे से घर में प्रवेश किया| पत्नी शहारा व 18 वर्षीय पुत्र अबू तीसरी मंजिल पर थे| उनके दरवाजे का ताला भीतर से बंद था|
जकी नें बताया कि जब वह तीसरी मंजिल पर जाने के लिए जीने से ऊपर जा रहा था उस समय दो बदमाश ऊपर से नीचे आ रहे थे| जिसमे एक बदमाश आर्मी डिजायन के कपड़े पहने था और टोपी लगाये था| जकी को देखते ही उन्होंने गत्तो में लगाने वाला टेप उसके मुंह में लगा दिया और एक बदमाश नें उसकी कनपटी और दूसरे बदमाश नें उसके सीने के निकट तमंचा लगा दिया| बदमाश बोले चिल्लाना नही उन्हें केबल पैसा चाहिए| यदि चिल्लाये तो गोली मार देंगे| जिसके बाद उन्होंने जकी का मोबाइल और
उसकी पीछे की जेब में रखे लगभग 9 हजार रूपये लूट लिए और मोबाइल वापस देकर फरार हो गये|
जिसके बाद जकी नें अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी| परिजनों नें डायल 112 को सूचना दी| जिसके बाद डायल 112 और घुमना चौकी इंचार्ज शिव शंकर तिवारी सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की|
सीसीटीवी खंगालने में लगी पुलिस
पीड़ित जकी के घर में सीसी टीवी नही लगा है| उनके घर के चंद कदम दूर कुछ लोगों नें उन संदिग्धों को खड़े देखा था| लेकिन जिस मकान के पास संदिग्ध खड़े थे वह मकान जकी के भाई का है| उसका सीसीटीवी खराब निकला|
चौकी इंचार्ज शिवशंकर तिवारी नें बताया कि जाँच की जा रही है| सीसीटीवी अन्य जगह पर चेक किये जा रहे है| घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा|




