बड़ी खबर:आकाशीय बिजली गिरने से सगे भाईयों की मौत,पिता सहित आधा दर्जन गम्भीर

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) खेतों में काम कर रहे सगे भाईयों के लिए शुक्रवार मौत का मातम लेकर आया| सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद गिरी आकाशीय बिजली ने दो भाईयों की जीवन लीला समाप्त कर दी| जबकि आधा दर्जन गम्भीर हो गये| उन्होंने सीएचसी में भर्ती कराया गया है|
शुक्रबार को सुबह घनघोर बादल छाये थे| उसी दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम खुदागंज निवासी 26 वर्षीय सौरभ पुत्र महेंद्र सिंह अपने छोटे भाई शोर सिंह के साथ खेतों पर गये| तकरीबन 11 बजे अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली उन पर गिर गयी| इसमे सौरभ के पिता महेंद्र सहित आधा दर्जन भी गम्भीर हो गये| सभी को सीएचसी भेजा गया|
जंहा सौरभ और उसके भाई शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया| घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया| एसडीएम सदर अमित आसेरी,तहसीलदार सदर प्रदीप कुमार,प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह आदि सीएचसी पंहुचे|