बेरोजगारी के लिए सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों नें भी बत्ती की गुल

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से बुधवार को स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर कैंडल जला बत्ती बुझाकर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में बेरोजगारी चरम पर है।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में पूरे जनपद में बीती रात 9 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें बत्ती बुझाकर मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया|
जिलाध्यक्ष नें बताया कि 9 मिनट के लिए बेरोजगारी के खिलाफ एक दीपक जला कर प्रदर्शन किया गया है| बेरोजगारो के भविष्य को अंधकारमय बनाने वाली भाजपा सरकार को दीपक जला कर इस गम्भीर समस्या पर कदम उठाने की मांग की गयी है|
कार्यक्रम में जिलाउपाध्यक्ष वरुण त्रिपाठी, इमरान अंसारी, शिवम वाजपेयी, सलमान अली, अर्चित कश्यप सदर विधानसभा के युवाओं के साथ, अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी, भोजपुर में विधानसभा अध्यक्ष मो0 साकिब, मोहम्दाबाद में ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात यादव द्वारा बेरोजगार युवाओ के साथ आवाज बुलंद करते हुए दीपक/मोमबत्ती व मोबाइल जलाकर सरकार को बेरोजगारों के जीवन मे प्रकाश लाने का आवाहन किया गया।