फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव हुआ| तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई| जिससे तापमान में भी गिरावट आयी। बूंदाबंदी से खेतों में नमी हो गई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज धूप, गर्म हवा और भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित था। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे थे। कड़ी धूप से आमजन के अलावा पशु-पक्षियों को बचाने के लिए भी सरकारी विभागों ने अलर्ट जारी किया था। लेकिन रविवार सुबह से अचानक मौसम ने करवट बदली। बादल छाने के साथ हवा चलने लगी, कई जगह बारिश भी हुई। बूंदाबंदी से मौसम सुहाना हो गया।
बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से राहत



