सहकारी बैंक बबाल में विमल,दिगम्बर सिंह 209 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:बीते दिन दि फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक कोआपरेटिव फतेहगढ़ में आयोजित होने हुई सामान्य निकाय की वार्षिक साधारण सभा में हुई सपा व भाजपा नेताओं में जमकर मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस जाँच में जुट गयी है|
बीते दिन सहकारी बैंक के बाहर जमकर विवाद के बाद मारपीट तोड़फोड़ कर दी गयी थी| एक तहरीर बैंक की अध्यक्ष मनोरमा यादव की तरफ से दी गयी थी| वही भाजपा नेता वीरेंद्र कठेरिया ने भी जबाबी तहरीर दी थी| जिसके बाद पुलिस ने बैक अध्यक्ष मनोरमा यादव की तरफ से दी गयी तहरीर में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार, वीरेंद्र कठेरिया और लगभग 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147,323,427,352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है|
वही दूसरी तरफ से वीरेंद्र कठेरिया की तरफ से दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में बैंक के डायरेक्टर दिगम्बर सिंह यादव पुत्र जगत सिंह निवासी इंदरगढ़ कन्नौज व दिग्विजय पुत्र दिगम्बर व अभिषेक सिंह यादव पुत्र ओमकार निवासी न्यामतपुर मऊदरवाजा आदि तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ 147,323,504,506 व 352 के साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया|मामले की विवेचना सीओ सिटी रामलखन सरोज को दी गयी है| कोतवाल रजनेश चौहान ने बताया कि मुकदमे की विवेचना सीओ को दी गयी है| उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है|
सीओ सिटी ने जेएनआई को बताया कि अभी उन्हें विवेचना नही मिली है| विवेचना मिलने पर जाँच की जायेगी|