बीजेपी ने विमल कटियार को बनाया आलू सहकारी विपरण संघ का प्रत्याशी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीजेपी नें आलू सहकारी विपरण संघ का प्रत्याशी विमल कटियार को घोषित किया है| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है|
बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी नें आलू सहकारी विपरण संघ के अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बनाया है| आगामी 13 फरवरी को सातनपुर आलू मंडी में बीजेपी प्रत्याशी विमल कटियार अपना नामांकन दाखिल करेंगे| उसी दिन चुनाव कराया जायेग| आलू संघ में कुल 14 सीट डायरेक्टर पद की हैं| जिसमे से 8 पूर्व में निर्वाचित हो चुके हैं| जबकि 4 सरकार नें नामित किये हैं|