बीजेपी नेता पंकज ‘पाल सेना’ के जिलाध्यक्ष मनोनीत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा नेता पंकज पाल को जय माँ अहिल्याबाई पाल सेना का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है| जिससे उनके समाज के लोगों में खुशी की लहर है|

पाल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू पाल नें पत्र जारी कर शहर के गढिया ढिलावल निवासी पंकज पाल बीजेपी के निवर्तमान मंडल महामंत्री हैं| समाज के प्रति उनका झुकाव देकर पाल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नें उन्हें फर्रुखाबाद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है| जल्द ही जिला की कमेटी गठित कर संगठन को मजबूत करनें के निर्देश दिये गये हैं | पंकज पाल नें बताया कि अहिल्याबाई होळकर ने अपने राज्य की
सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बँधवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए-सुधरवाए, भूखों के लिए अन्नसत्र (अन्यक्षेत्र) खोले, प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाईं, मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन-चिन्तन और प्रवचन हेतु की। और, आत्म-प्रतिष्ठा के झूठे मोह का त्याग करके सदा न्याय करने का प्रयत्न करती रहीं-मरते दम तक। अपने जीवनकाल में ही इन्हें जनता ‘देवी’ समझने और कहने लगी थी। इतना बड़ा व्यक्तित्व जनता ने अपनी आँखों देखा ही कहाँ था। जब चारों ओर गड़बड़ मची हुई थी। शासन और व्यवस्था के नाम पर घोर
अत्याचार हो रहे थे। प्रजाजन-साधारण गृहस्थ, किसान मजदूर-अत्यन्त हीन अवस्था में सिसक रहे थे। उनका एकमात्र सहारा-धर्म-अन्धविश्वासों, भय त्रासों और रूढि़यों की जकड़ में कसा जा रहा था। न्याय में न शक्ति रही थी, न विश्वास। ऐसे काल की उन विकट परिस्थितियों में अहिल्याबाई ने जो कुछ किया-और बहुत किया। उन्होंने कहा जनपद में संगठन का पहली मांग अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगवाने की होगी|