बीजेपी नेता के पुत्र पर दम्पति के ऊपर जानलेवा फायरिंग की एफआईआर, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सड़क पर टहलने के लिए जा रहे दम्पति पर बीजेपी नेता के पुत्र द्वारा जानलेवा फायरिंग की गयी है| पुलिस नें पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया| घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी|

थाना कादरी गेट के आवास विकास निवासी संजय सिंह अपनी पत्नी अर्चना के साथ बीती रात लगभग 8:20 बजे खाना खाकर टहलने जा रहे थे| उसी दौरान आवास विकास के लकूला रोड़ स्थित ज्ञान फोर्ड स्कूल के निकट पंहुचे तो एक कार तेज रफ्तार से आयी, जिसमे बीजेपी नेता शरद श्रीवास्तव का पुत्र बादल श्रीवास्तव बैठा था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, संजय सिंह नें बताया कि जब कार चालक बादल श्रीवास्तव को गाड़ी ठीक से चलाने को कहा तो बादल नें कार में भीतर रखी राइफल निकाल ली, और संजय सिंह व उनकी पत्नी अर्चना पर जान से मारनें की नियत से दो फायर किये| संजय सिंह नें मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची| पीड़ित संजय सिंह एक कीटनाशक दवा कम्पनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत है| पुलिस नें संजय सिंह की तहरीर पर बादल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी| जिसमे बादल फायरिंग कर रहा है और दम्पत्ति आगे भाग रहे हैं| सीसीटीवी में शरद श्रीवास्तव बेटे के साथ जाते दिख रहे हैं और बादल राइफल से फायरिंग कर रहा है| पीछे से आ रहा उनके साथी कारतूस के खोखे उठाता दिखायी दे रहा है| पीड़ित संजय सिंह का कहना है कि एफआईआर में बादल के साथ उनके पिता शरद श्रीवास्तव का नाम पुलिस नें दर्ज नही किया है| जबकि वह भी मौजूद थे| मुकदमा की जाँच आवास विकास चौकी प्रभारी अनिल कुमार को दो गयी है| सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|