बीजेपी के मतदाता पंजीकरण अभियान की बैठक से गायब रहे अधिकतर सेक्टर प्रभारी

bjp 12फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी की मतदाता पंजीकरण अभियान में जिले भर से बुलाये गये सेक्टर प्रभारियो में से अधिकांश नजर ही नही आये| जो आये उन्ही से कार्यक्रम पतेह करने की कार्ययोजना बनायी गयी|

शहर ने पांचाल घाट पर स्थित नारायण आश्रम पर आयोजित की गयी मतदाता पंजीकरण अभियान की बैठक में सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में बीजेपी मैदान में उतर रही है| उसकी जीत युवा ही तय करेगे| इस लिये 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओ को मतदाता सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया| पहले चरण मवे जगह-जगह नये मतदाता जोड़ने के लिये कैम्प लगाये जायेगे | इसके लिये मंडल अध्यक्षों को फार्म भी वितरित कर दिये गये है| वह फार्म सेक्टर प्रभारी को दिये जायेगे| वही जिले भर के सभी 130 सेक्टर प्रभारी है| जिसमे से केबल 5 ने बैठक में शिरकत की| अधिकतर नदारत ही रहे|

पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, रुपेश गुप्ता, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व विधायक सुशील शाक्य,चेयरमैंन शमसाबाद विजय गुप्ता, सर्वेश अम्बेडकर, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह राठौर, विमल कटियार, दिलीप भारद्वाज, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|