फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अखिलेश यादव के खिलाफ बीते दिन किये गये प्रदर्शन के विरोध में सपा नें भी जबाबी धरना प्रदर्शन किया| इसके साथ ही बीजेपी की सरकार पर जुबानी हमला भी बोला| सपा नें कहा कि भाजपा द्वारा दलितों व पीडीए के खिलाफ मानसिकता से कार्कय किया जा रहा है| सपा के धरनें पर भगवान पशुराम की जयंती मनानें पर भी सबाल खड़े किये गये| 
कलेक्ट्रेट परिसर में सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया| कार्यक्रम में जनपद की चारों विधानसभाओं से सपा के नेता बुलाये गये थे| जिसमे कहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं। 27 अप्रैल को जब वे बुलंदशहर जा रहे थे, तब अलीगढ़ में उनके काफिले पर हमला किया गया, 
जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कार्यकर्ता घायल हुए। इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे साफ है कि इन अराजक तत्वों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। 
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं अब आम हो गई हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने में पूरी तरह विफल है। डॉ. नवल किशोर शाक्य (पूर्व 
लोकसभा प्रत्याशी) भाजपा सरकार संविधान की आत्मा को कुचलने का प्रयास कर रही है। दलितों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ एक घिनौनी साजिश है। सर्वेश अंबेडकर नें कहा कि भाजपा की नीतियाँ दलित विरोधी और मनुवादी सोच की प्रतीक हैं। हम ऐसे अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष 
करेंगे। प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में दलित समाज का उत्पीड़न दर्शाता है कि भाजपा की नीयत में लोकतंत्र नहीं, दमन है। हम इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत भाजपा शासन में दलित महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। संविधान के रक्षक अब खुद 
संविधान तोड़ने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का चेहरा दलित विरोधी और अत्याचारी हो चुका है। ये सरकार संविधान और सामाजिक न्याय दोनों की दुश्मन है। पूर्व विधायक अजीत कठेरिया नें कहा कि एक दलित होने के नाते मैं भाजपा की जातिवादी राजनीति का जीवंत साक्षी हूँ। हम संविधान की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को एक नाटक बना रही है और दलित समाज को हाशिए पर धकेल 
रही है। समाजवादी पार्टी हर मंच से इसका विरोध करेगी। राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार को सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय की मौजूदगी में सौपा गया| कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सपा नेता मुन्ना यादव एडवोकेट द्वारा किया गया।
धरने में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने पर खड़े किये सबाल
सपा के धरना प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जबाहर सिंह गंगवार ने बार एसोसिएशन में भगवान परशुराम की जयंती मनाने पर सबाल खड़े किये| जिसमे कहा की जहाँ न्याय की बात होनी वह परशुराम जयंती मनायी जा रही है| उन्होंने कहा कि 21 बार जिन्होनें पृथ्वी को क्षत्रिय विहीन कर दिया| 
हमारे पीडीए के लोग शांत बैठे है| इसका विडियो तेजो से वायरल हो रहा है| भोजपुर से पूर्व प्रत्याशी रहे अरशद जमाल सिद्दीकी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, विवेक सिंह यादव,महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ,युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव, अशोक अंबेडकर, पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट, सौरभ कटियार,राजन यादव, युनूस अंसारी आदि रहे|



